घर बनाने का लेबर रेट per sq ft
छोटा जवाब
मज़दूरी कुल खर्च का लगभग 25–30% होती है — ज़्यादातर शहरों में सिर्फ़ लेबर ठेके का लगभग ₹400–550 per sqft बिल्ट-अप। शहर के हिसाब से बहुत फ़र्क़ है, इसलिए 2–3 कोटेशन मिलाएं।
सिर्फ़ लेबर ठेके में ठेकेदार ढांचे, चिनाई और प्लास्टर के लिए मिस्त्री, बेलदार, सरिया बांधने वाले और बढ़ई देता है; टाइल, बिजली, प्लंबिंग और पेंट अक्सर अलग ठेके होते हैं। रेट मिलाने से पहले पूछें कि कौन-कौन से काम शामिल हैं।
यह भी पूछें कि शटरिंग, पाड़, कंक्रीट मिक्सर और वाइब्रेटर, साइट पर पानी और बिजली कौन देगा — ये आप पर आएं तो ₹50–100 per sq ft बढ़ सकता है।
परिणाम सामान्य थंब रूल और दिए गए इनपुट पर आधारित प्रारंभिक अनुमान हैं। अंतिम मात्रा ड्रॉइंग और विस्तृत BOQ से तय होगी। स्ट्रक्चरल साइज़ और सरिया किसी योग्य इंजीनियर से जांच करवाएं।