GGuniyo

घर बनाने का बजट और BOQ कैसे बनाएं

चरण 4 / 7 · शुरुआत per sqft रेट से करें, फिर नक्शे से आइटम-वार BOQ बनाएं। ठेकेदारों के रेट इसी BOQ से मिलाए जाते हैं।

शुरुआत मोटे आंकड़े से करें: बिल्ट-अप एरिया × per sq ft रेट। 2026 में टियर-2 शहर में यह लगभग ₹1,450 (बेसिक), ₹1,700 (स्टैंडर्ड) या ₹2,400 (प्रीमियम) per sq ft है, सामग्री और मज़दूरी मिलाकर। डिटेल ड्रॉइंग से पहले ही पता चल जाता है कि नक्शा आपके बजट में आता है या नहीं।

नक्शा फ़ाइनल होते ही आइटम-वार BOQ (बिल ऑफ़ क्वांटिटी) बनाएं: ड्रॉइंग से हर आइटम का नाप और दाम — खुदाई, PCC, फ़ुटिंग, कॉलम, बीम, स्लैब, चिनाई, प्लास्टर, फ़र्श, दरवाज़े, खिड़की, बिजली, प्लंबिंग, पेंट। ठेकेदारों के कोटेशन इसी BOQ से मिलाए जाते हैं और चालू बिल इसी से जांचे जाते हैं।

दाम बढ़ने और बदलाव के लिए 8–10% अलग रखें। ज़मीन, मंज़ूरी, आर्किटेक्ट फ़ीस, इंटीरियर, फ़र्नीचर, बाउंड्री वॉल, बोरवेल और पानी की टंकी आमतौर पर per sq ft रेट से बाहर होते हैं — इन्हें अलग लिखें ताकि आख़िर में झटका न लगे।

चेकलिस्ट

आम ग़लतियां

  • per sq ft कोटेशन ले लेना बिना यह जाने कि उसमें क्या-क्या शामिल है।
  • पूरा बजट ढांचे पर लगा देना और फ़िनिशिंग में पैसा कम पड़ जाना।
  • स्टेज-वार प्लान के बिना सारी सामग्री एक साथ ख़रीद लेना, और कुछ चोरी या मौसम में ख़राब होना।

परिणाम सामान्य थंब रूल और दिए गए इनपुट पर आधारित प्रारंभिक अनुमान हैं। अंतिम मात्रा ड्रॉइंग और विस्तृत BOQ से तय होगी। स्ट्रक्चरल साइज़ और सरिया किसी योग्य इंजीनियर से जांच करवाएं।